ITI क्या है? क्या आपने पहले कभी ITI के बारे में सुना हुआ है? लोग अक्सर ITI और IIT में confuse हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्यूंकि दोनों ही शब्दों में बहुत समानता है. वैसे दोनों में काफी बड़ा अंतर है।
वैसे तो दोनों ही Technology Field से सम्बंधित हैं. लेकिन जहाँ IIT एक premier technology institute हैं जो की B.Tech, M.Tech और PhD जैसे research Oriented इत्यादि पढाई जाती है। वहीँ ITI एक Training Institute हैं जहाँ पर theory subjects के साथ साथ practicals पर भी ध्यान दिया जाता है। वहीँ इसमें engineering और non-engineering technical fields के training प्रदान की जाती है।
(Toc)
आईटीआई की परिभाषा क्या है – What is ITI in Hindi
ITI एक प्रकार का Industrial Training Institute होता है. इन्हें ITI’s भी कहा जाता है. यह व्यवसायिक training प्रदान करता है यह कोर्स engineering और non-engineering technical fields की तो श्रेणियों में बता गया है.
ITI Kya Hai Hindi
ITI एक प्रकार का ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट होता है इसकी परीक्षा की सारी तैयारी Directorate General of Employment of Training (DGET) की जिम्मेदारी होती है और Ministry of Labour & Employment Union Government of India (भारत सरकार) की मान्यता दी जाती है, भारत एकमात्र ऐसा देह है जहा इस प्रकार की शिक्षा दी जाती है।
यहाँ इन training institutes में बहुत सारे trades (subjects) जैसे की Electrician, electronic Mechanical, कोपा, Refrigeration and Air Conditioning, Carpenter, Plumber, Welding, Fitter इत्यादि विषयों में training प्रदान की जाती है.
इन institutes को student के लिए स्पेशल बनाया गया था जिससे उन्हें 10th और 12th के बाद इसी ट्रेनिंग देना जिससे वह अपना भविष्य बना सके। ये ऐसे students जो की कुछ अपनी शिक्षा किसी कारण वर्ष छोर देते है या technical knowledge प्राप्त करना चाहते हैं न की higher studies pursue करना चाहते हैं।
आईटीआई का फुल फॉर्म क्या है?
ITI का फुल फॉर्म है “Industrial Training Institute“. इसे हिंदी में “औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान” कहा जाता है.
ITI का मुख्य उद्देश्य क्या है?
Iti का मुख्य उद्देश्य उन विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देना है जोकि 10th के बाद किसी कारण अपनी पढ़ाई पूरी नही कर पाते और अपना व्यवसाय करना चाहते है। ITI में उन्हें अभी प्रकार की औद्योगिक शिक्षा दी जाती है जिससे वह अपना औद्योगिक व्यवसाय कर सके या अन्य औद्योग में अपना योगदान देने लायक बनें।
ITI’s में प्रदान किये जाने वाले courses को कुछ ऐसा design किया गया होता है जिससे की students को उचित skills सीखाया जा सके।
इस training की अवधी (duration) करीब एक से दो वर्ष तक हो सकती है. यह practical training वो भी किसी एक industry में बहुत ही जरुरी होता है क्यूंकि इन्हें पूर्ण करने के बाद ही आप National Council of Vocational Training (NVCT) certificate के लिए appear हो सकते हैं.
वैसे तो ITIs को दोनों government और private संस्थाएं चलाते हैं. सरकारी इंस्टीट्यूट में फीस 15 हजार लगती है वहीं private में 60 हजार से लेकर 75 हजार तक लगती है
आईटीआई कितने प्रकार की होती है?
आईटीआई ट्रेड (ITI Trade) के मुख्य रूप से दो प्रकार होते हैं.
1. Engineering Trades
2. Non-engineering Trades
Engineering Trades
इंजीनियरिंग ट्रेड्स पूरी तरह से Technological होती है, यानि की ये तकनिकी से जुडी हुई होती है. इस प्रकार के trade में छात्रों को ज्यादातर गणित, विज्ञान थ्योरी, प्रैक्टिकल और दुसरे टेक्नोलॉजी जैसे विषय पर शिक्षा प्रदान की जाती है.
नोट; Engineering Trades का प्रशिक्षण लेने के लिए स्टूडेंट के पास 10th class में math subject और विज्ञान होना अनिवार्य है। बिना mathematics और science subject के एडमिशन नहीं मिलेगा।
Non-engineering Trades
वहीँ नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड्स (Non Engineering Trades) में टेक्निकल विषय नहीं होते हैं. इसके अलावा ये विज्ञान या तकनिकी से कम ही संबंध रखते है. इन्हें अक्सर उन्ही छात्रों के द्वारा लिया जाता है जिन्हें विज्ञान के विषयों में कम दिलचस्पी हो.
ITI में Admission लेने की Eligibility Criteria क्या है?
चलिए अब जानते हैं की कैसे आप ITI में Admission ले सकते हैं. यूँ कहे की ITI Admission की eligibility criteria क्या होती है.
इसमें Candidate का 10th Pass होना आवश्यक है वो भी किसी एक recognized board से. या कोई दूसरा exam जो की recognized हो।
यहाँ पर candidate को कम से कम 35% aggregate secure करना आवश्यक होता है.
admission के समय में candidate की आयु 14 से 40 वर्ष के भीतर होनी चाहिए
आईटीआई कैसे करे?
ये सवाल अक्सर बहुत से छात्रों के मन में रहता है की वो ITI की तैयारी कैसे करें? वहीँ इसका जवाब ज्यादा कठिन भी नहीं अगर आपको सही तरीका की जानकारी हो तब. Iti दो तरीके से की जाती है
- Government ITI
- Private ITI
Government iti में एडमिशन के लिए क्या करें
स्टेप 1) नजदीकी iti इंस्टीट्यूट में जाए और वहा से एडमिशन फॉर्म प्राप्त करें और वहीं जमा कर दें। फॉर्म में अपनी मनपसंद ट्रेड का चुनाव करे। या ऑनलाइन फॉर्म भरें और फीस जमा करें
स्टेप 2) इसके बाद आईटीआई Entrance Exam देना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे।
स्टेप 3) पास होने की स्थिति में अपने आईटीआई कॉलेज जाए और अपनी पढ़ाई शुरू करें
Private ITI
Privete iti में एडमिशन लेने के लिए अपने नजदीकी iti insitute जाकर बिना किसी एग्जाम के सीधा एडमिशन ले सकते है और फीस जमा करने के बाद पढ़ाई सुरु कर सकते है।
परंतु सबसे पहले आपकी सरकारी में ही कोशिश करनी चाहिए क्युकी प्राइवेट आईटीआई की फीस बहुत ज्यादा होती है। सर्टिफिकेट की मान्यता दोनो की बराबर ही होती है।
एडमिशन से पहले आपको सबसे पहले ये तय करना होगा की आपको किस trade में ITI करना है. मतलब की कौन से field में आपकी रूचि है जिसमें की आप आगे की पढाई करना चाहते हैं.
उदाहरण के लिए बता दूँ की, यदि आप Electric Appliances में रूचि रहते हैं तब आपको Electrical Trade में ITI करना चाहिए. वहीँ एक बार आपने अपने पसदं का Trade चुन लिया जो की बहुत ही जरूरी है तब आपको अब उस विषय की preparation प्रारंभ कर लेनी चाहिए. ऐसे बहुत से books हैं ऑनलाइन और offline जिनका इस्तमाल कर आप आसानी से पढाई कर सकते हैं.
हर वर्ष July/August के महीने में Online Apply करने के लिए Forms मिलते हैं. Apply कर लेने के बाद आपको ITI के लिए एक Entrance Exam (प्रतियोगिता परीक्षा) देना पड़ता है. इसमें उत्तीर्ण होने के बाद ही आप किसी ITI College में admission कर सकते हैं.
चूँकि ये परीक्षा के लिए बहुत से छात्र आवेदन देते हैं, इसलिए आपको बाकि सभी विद्यार्थिओं से बेहतर result करना होगा. इसके बाद Merit List/Cutt-Off के हिसाब से आपको Colleges प्रदान किया जायेगा. फिर इसमें Counselling भी किया जाता है, जिसमें आपको Colleges का चुनाव करने के लिए विकल्प प्रदान किया जाता है.
ITI की Course Duration कितनी होती है?
अगर आप जानना चाहते है आईटीआई पूरा करने में कितना समय लगता है तो मैं आपको बताना चाहूँगा यह आपके कोर्स पर निर्भर करता है यह 6 महीने से लेकर 2 साल तक हो सकता है.
ITI में कौन सी पढ़ाई होती है?
वैसे तो आईटीआई में अलग अलग ट्रेड में अलग अलग पढ़ाई होती है पर इसमें ज्यादातर सब्जेक्ट एक जैसे ही होते है। क्युकी अलग अलग ट्रेड में सिर्फ थ्योरी और प्रैक्टिकल का ही फर्क होता है आईटीआई कोर्स में लगभग सभी ट्रेड में सिर्फ 5 सब्जेक्ट होते हैं। आईटीआई के सब्जेक्ट क्या है और क्या क्या पढ़ाया जाता और कोन सी पढ़ाई होती है विस्तार से जानते हैं
1. वर्कशॉप कैलकुलेशन और साइंस
यह सब्जेक्ट लगभग सभी ट्रेड (कोर्स) में प्रथम वर्ष तक 10th क्लास की गणित होती है जितनी चीज़ें आपने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10वी स्कूल में पढ़ी थी बस वही इस विषय में पढ़ाया जाता है इससे ज्यादा कुछ नहीं होता। और दो वर्षीय ट्रेड में दूसरे वर्ष में कोर्स से संबंधित कैलकुलेशन करना सिखाते हैं जैसे इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक में कंपोनेंट की वैल्यू निकालना इत्यादि
2. Employebility skills - रोज़गार कौशल
Employebility skills इस विषय में पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, कंप्यूटर और इंग्लिश ग्रामर के लिए शिक्षा दी जाती है यदि इंग्लिश के सेंटेंस आप आसानी से बना लेते हैं और थोड़ी बहुत कंप्यूटर की जानकारी तो आप आसानी से इस सब्जेक्ट में 100% से पास हो सकते हैं। यह सभी ट्रेड में कॉमन होता है।
3. इंजीनियरिंग ड्राइंग
आईटीआई के इस subject में इंजियरियरिंग ड्राइंग बनाना सिखाया जाता है जैसे किसी पुर्जा या किसी मसीन में लगने वाले पार्ट्स का ब्लू प्रिंट बनाना जिसमे पुर्जे के साइज, लंबाई, मोटाई का माप के आधार पर बनाना जिसमे हर एक चीज का सटीक साइज में बनाना होता है
जैसे किसी मशीन में लगने वाली मोटर का साइज या बॉडी का साइज किया होना चाहिए ताकि मोटर आसानी से फिट हो सही और 1इंच जगह में 1 इंच का पुर्जा लगाना उसका आकार बनाना। यह विषय थोड़ा कठिन हो सकता है परंतु इसे सीखना बहुत आसान है
4. Trade Theory - ट्रेड थ्योरी
आईटीआई के सभी ट्रेड में अलग अलग थ्योरी होती है उसी ट्रेड के हिसाब से पढ़ाया जाता है जैसे इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में मोटर, तार, एसी करंट के बाते में पढ़ाया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड में इलेक्टिक कंपोनेंट के बारे में पढ़ाया जाता है जैसे diode, ट्रांजिस्टर,led, डीसी मोटर और डीसी मोटर से संबंधित पढ़ाया जाता है
5. Trade Practical - ट्रेड प्रैक्टिकल
ट्रेड प्रैक्टिकल सब्जेक्ट में ट्रेड से संबंधित चीजों का प्रैक्टिकल कराया जाता है जैसे इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में घर कनेक्शन मोटर के कनेक्शन, अन्य मीटर के कनेक्शन करके दिखाते है, और करवाते हैं।
ITI करने के बाद कौन सा Career चुनें?
अब एक बार आप लोगों ने ITI की पढाई पूरी कर ली. इसके बाद आपको कौन सा Career चुनना है, किसी career में ज्यादा विकल्प होते हैं, आपको कौन सा जॉब करना चाहिए इत्यादि.
ITI कर लेने के बाद आप किसी भी technical और non-technical sector में काम कर सकते हैं।. वैसे तो ITI Students के सामने बहुत से विकल्प होते हैं जैसे की Private Jobs, Government Jobs (सरकारी नौकरी), Apprenticeship या higher studies इत्यादि.
ITI करने के बाद कितनी Salary मिलती है?
ये सवाल की ITI करने के बाद कितनी salary मिलती है, इसका कोई सीधा सा जवाब नहीं है. मेरे कहने का मतलब है की ये आपके काम और अनुभव पर निर्भर करता है. वहीँ ये Salary Government Jobs और Private Jobs में अलग अलग हो सकते हैं.
लेकिन फिर भी एक अनुमान से बताया जाये तो प्राइवेट सेक्टर में शुरू में आपको शुरुआती दिनों में Rs 10,000 से लेकर Rs 15,000 के बीच हो सकता है. वहीं सरकारी सेक्टर में शुरुआत में Rs 18,000 से लेकर Rs 25,000 तक हो सकती है जैसे जैसे अनुभव लेते रहोगे समय के साथ सेलरी बढ़ती जाती है लगभग Rs 45,000 से लेकर Rs 60,000 तक हो जाती है।
QNA?
आईटीआई में कितनी फीस लगती है?
Ans: सरकारी आईटीआई में लगभग 15 से 20 हजार लगती है जो आसान किस्तों में दे सकते हैं
प्राइवेट आईटीआई में कितनी फीस लगती है?
Ans: प्राइवेट आईटीआई में लगभग 70 से 80 हजार लगते है जोकि दो वर्षीय ट्रेड के लिए है। एक वर्षीय ट्रेड में लगभग 36 हजार तक फीस लगती है जोकि हर 3 महीने में 8 हजार देना होता है या एक बार में भी दे सकते हैं
आईटीआई करने के लिए किन दस्तावेजों को आवश्यकता होती है?
आईटीआई करने के लिए एक आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड या वोटर कार्ड और 10th या 12थ की मार्कशीट होना जरूरी है।
आईटीआई के बाद कितनी सेलरी मिलती है?
Ans: आईटीआई के बाद शुरुआत में 15 से लेकर 25 हजार तक मिलती है जोकि एक लाख तक पहुंच सकती है
निष्कर्ष -
मुझे उम्मीद है की आपको मेरी यह लेख आईटीआई क्या है (What is ITI in Hindi) जरुर पसंद आई होगी. उम्मीद इससे उनकी समय की बचत भी होगी और एक ही जगह में उन्हें सभी information भी मिल जायेंगे.
यदि article को लेकर आपके मन में कोई कोई भी शक, परेशानी या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप नीच comments लिख सकते हैं.
