चुंबकीय पदार्थ क्या होता है, चुंबकीय पदार्थ कितने प्रकार के होते है
चुंबकीय पदार्थ वह पदार्थ होते है जो चुंबकीय क्षेत्र में आने से प्रभावित होते हैं विभिन्न प्रकार के पदार्थ में चुंबक की आकर्षण क्षमता कम या ज्यादा हो सकती है चुंबकीय पदार्थ तीन प्रकार के होते हैं। जिन्हे 3 भागों में बता गया है
- (i) लोह चुंबकीय पदार्थ ( (Ferromagnetic substances)
- (ii) अनु चुंबकीय पदार्थ ( (Paramagnetic substances )
- (iii) प्रति चुंबकीय पदार्थ ( (Dia magnetic substances )
1. लोह चुंबकीय पदार्थ (Ferromagnetic substances)
वह पदार्थ वो एक चुंबक द्वारा प्रबलता से आकर्षित होते हैं लोह चुंबक पदार्थ कहलाते है जैसे लोहा, निकोल, कोबाल्ट , स्टील इत्यादि।
2. अनु चुंबकीय पदार्थ (Paramagnetic substances)
सामान्य प्रबलता की चुंबक द्वारा जो पदार्थ कुछ आकर्षित होते है अनुचुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं। इसका आकर्षण एक शक्तिशाली चुंबक द्वारा देखा जासकता है संक्षेप के अनु चुंबकीय पदार्थ व्यवहार में लोह चुंबकीय पदार्थ की तरह की होते है। जैसे एल्यूमीनियम, प्लेटिनम, मैग्निज, तांबा इत्यादि।
3. प्रति चुंबकीय पदार्थ (Dia magnetic substances)
वह पदार्थ जो केवल प्रबल चुम्बकों द्वारा कुछ प्रतिकर्षित होते है, प्रति चुंबकीय पदार्थ ( (Dia magnetic substances ) कहलाते हैं। जैसे बिस्मत सल्फर, ग्रेफाइट, कांच, कागज, लकड़ी इत्यादि।
कोई भी पदार्थ ऐसा नहीं है जिसे यथार्थ रूप से अनुचुंबक कहा जा सके। ध्यान दें की जल प्रतिचुंबकीय और वायु अनुचुंबकीय पदार्थ हैं।
यह भी पढ़ें;
